बेहतर छात्र परिषद का निर्माण बेहतर विद्यालय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छात्र परिषद से जुड़ने के बाद विद्यार्थी विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ कर बखूबी से विद्यालय उन्नति के लिए उन्हें निभाने में प्रयासरत रहता है।वह अन्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुलझाने में सहायक होता है। विद्यालय परिषद विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से पूर्ण करने में अहम भूमिका प्रदान करता है । नेतृत्व के गुणों को सीख कर भविष्य में सामाजिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालता है ।अतः छात्र परिषद विद्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाता है।